Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsLadakh Protest: लेह में भड़की हिंसा पर सोनम वांगचुक ने जताया दुख,...

Ladakh Protest: लेह में भड़की हिंसा पर सोनम वांगचुक ने जताया दुख, युवा पीढ़ी से की शांति के रास्ते पर चलने की अपील

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर लेह में बुधवार को भड़की हिंसा पर सोनम वांगचुक ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवाओं से शांति का रास्ता अपनाने की अपील की।

Sonam Wangchuk: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने को लेकर चल रहे आंदोलन में बुधवार हिंसा भड़क गई. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को लेकर आज पूर्ण बंद का ऐलान किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के झड़प हो गई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अनशन के 15वें दिन भड़की हिंसा पर दुख जताया और युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की.

हिंसा के रास्ते पर ना चलें: सोनम वांगचुक

सोनग वांगचुक ने हिंसा पर दुख जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आज लेह में बंद के दौरान भड़की हिंसा को बहुत दुखद बताया. वांगचुक ने कहा- इस प्रदर्शन में ज्यादातर Gen-Z लोग शामिल हैं. यह युवा पीढ़ी का गुस्सा था जिसके कारण वो आज सड़कों पर आ गए. 5 साल से वो बेरोजगार हैं. बहाने बनाकर उनको नौकरियों से बाहर रखा जा रहा है और लद्दाख को संरक्षण भी नहीं मिल रहा है. उनके लोकतांत्रिक अधिकारों आप छीन लें. आज यहां लोकतंत्र का कोई मंच नहीं है. छठी सूची में शामिल करने का वचन दिया गया था उसे भी पूरा नहीं किया गया. ये उसी का गुस्सा है जो आज नजर आया.

सोनम वांगचुक ने की शांति की अपील

उन्होंने लद्दाख की युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा के रास्ते पर ना चलें. ये मेरे 5 साल की कोशिशों को नाकाम कर देगा. हिंसा हमारा रास्ता नहीं है. हम शांति के रास्ते से ही सरकार से कहें. ये सरकार से शांति से वार्ता का समय है. सरकार भी लद्दाख को लेकर संवेदनशीलता दिखाए.’

प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा

गौरतलब है कि आज प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई. छात्र और पुलिस-CRPF के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी उन्होंने CRPF की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. जिससे तनाव काफी बढ़ गया. जिसमें कई लोग घायल भी हो गए.

ये भी पढ़ें: तुरंत सुनवाई वाली याचिका पर नाराज हुए जस्टिस सूर्यकांत, बोले-क्या आपको पता है हम कितने घंटे सोते हैं ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular