Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsKupwara Encounter : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों...

Kupwara Encounter : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,एक आतंकी ढेर,एक जवान घायल

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया. श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया.”

सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी.इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई.सेना ने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक सैनिक घायल हो गया.अभियान जारी है.

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के बट्टल में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया.गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया.सुरक्षाबलों ने इलाका घेर रखा है.इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.शहीद जवान लांस नायक सुभाष चंद्र उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के नागमनी गांव के रहने वाले थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image