Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsKuldeep Yadav Wedding Photos : एक दूजे के हुए कुलदीप यादव और...

Kuldeep Yadav Wedding Photos : एक दूजे के हुए कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Kuldeep Yadav ने मसूरी के आईटीसी सेवॉय होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचा ली। शाही अंदाज में निकली बारात में कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे, जबकि दुल्हन वंशिका की एंट्री विंटेज कार में हुई। देखें खूबसूरत तस्वीरें

Kuldeep Yadav Wedding Photos: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के होटल सेवॉय में हुए निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंध गए।

कुलदीप की बारात बेहद शानदार अंदाज में निकली। दूल्हे कुलदीप यादव शाही घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे, जबकि दुल्हन वंशिका चड्ढा की एंट्री विंटेज कार में हुई। विवाह समारोह में परिवार को करीबी सदस्य और दोस्तों ने शिरकत की।

विवाह समारोह में टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व नामी खिलाड़ियों ने शिरकत की। तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह, पीयूष चावला शादी में शामिल हुए। संगीत जगत से मशहूर गायक कैलाश खेर और फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर ने भी समारोह में शिरकत की। इसके अलावा आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

कुलदीप की शादी के रीति-रिवाद दो दिन पहले ही शुरू हो गए थे। 12 मार्च को मेहंदी और 13 मार्च को हल्दी का कार्यक्रम था। इसके बाद शनिवार को विवाह का मुख्य कार्यक्रम था जहां दोनों जन्म जन्मांतर के लिए हिंदू रीति-रिवाज से एक दूजे के हो गए। मसूरी में विवाह समारोह के संपन्न होने के बाद 17 मार्च, 2026 को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्सन का आयोजन होना है जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular