Sunday, June 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के दौरान बेकाबू हुई भीड़, कृति सेनन ने...

‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के दौरान बेकाबू हुई भीड़, कृति सेनन ने ढाल बनकर रश्मिका को सुरक्षित निकाला, वीडियो वायरल

Cocktail 2 Viral Video: फिल्म कॉकटेल 2 के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पुणे के एक मॉल में पहुंचे, जहां भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कृति सेनन ढाल बनकर रश्मिका मंदाना के साथ खड़ी रहीं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

Cocktail 2 Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसी सिलसिले में हाल ही में तीनों सितारे पुणे के एक मॉल में आयोजित प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बैरिकेड तक तोड़ दिए. हालात इस कदर बिगड़ गये की इवेंट को बीच में ही रोकना पड़ा. इस इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रश्मिका के लिए ढाल बनीं कृति सेनन

घटना के वायरल वीडियो में शाहिद कपूर भीड़ के बीच से तेजी से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, जबकि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना कुछ समय के लिए भीड़ में फंस जाती हैं. इसी दौरान कृति सेनन रश्मिका के साथ मजबूती से खड़ी दिखाई देती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति, रश्मिका को भीड़ से बचाते हुए ढाल बनकर खड़ी रहती हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करती हैं.इस दौरान धक्का-मुक्की भी होती है, लेकिन कृति बिना घबराए रश्मिका का हाथ थामे रहती हैं और उन्हें सुरक्षित रास्ते से बाहर ले जाती हैं.

कृति की हो रही तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कृति सेनन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उनके व्यवहार को जिम्मेदार और संवेदनशील बताया है. एक यूजर ने लिखा, ‘कृति जिस तरह रश्मिका को संभाल रही हैं, ऐसा लग रहा है जैसे बड़ी बहन अपनी छोटी बहन का ख्याल रख रही हो.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कृति सच में बहुत समझदार हैं.’

हालांकि कुछ लोगों ने शाहिद कपूर के भीड़ से पहले निकल जाने पर सवाल भी उठाए हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें भी रश्मिका और कृति की मदद करनी चाहिए थी. वहीं कई लोगों ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई और बेहतर प्रबंधन की मांग की.

9 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह वर्ष 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: भारतीय नाविकों की मौत पर संवेदना नहीं, अमेरिका ने भारत को ही सुनाई खरी-खरी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image