Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsKotputli Borwell Accident: कोटपूतली में बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की...

Kotputli Borwell Accident: कोटपूतली में बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की चेतना, रेस्क्यू के लिए पहुंची SDRF और NDRF

राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बच्ची बोरवेल में गिर गई. बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए SDRF और NDRF मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक बोरवेल 150 फुट गहरा है. बोरवेल से बच्ची के रोने की आवाज भी आ रही है.

SDRF और NDRF की टीमें पहुंची मौके पर

थानाधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि कितरपुरा इलाके में भूपेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति के खेत में उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची चेतना फिसलकर बोरवेल में गिर गई.बोरवेल की गहराई करीब 150 फुट है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि बोरवेल खुला पड़ा था और उसके अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही है. राज्य आपदा प्रबंधन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं.

मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने बोरवेल हादसे पर जताया दुख

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना पर दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली. राठौड़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”कोटपूतली में 3 साल की चेतना बिटिया के बोरवेल में गिरने की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. संबंधित अधिकारियों से बिटिया के सफल बचाव के लिए बातचीत की. ईश्वर से उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना की.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular