Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsKota में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में...

Kota में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 14 से ज्यादा बच्चे झुलसे

कोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है.यहां शिव बारात निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया है,शिवरात्रि के मौके पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान करंट फैलने से 14 से ज्यादा बच्चे झुलस गए हैं.जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली जा रही थी,जिसमें बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे.इसी दौरान झंडा बिजली के तार को छू गया.जिससे करंट फैल गया और ये हादसा हो गया.घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत झुलसे बच्चों को MBS अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है.मामला सगतपुरा काली बस्ती का बताया जा रहा है.

हादसे की सूचना मिलने पर घायल बच्चों का हाल जानने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे हैं.बिरला ने हादसे पर दुख जताया है और घायल बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.उन्होंने यह भी कहा की अगर बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रैफर करने जरूरत पड़ी तो जरूर करेंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular