Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsKL Rahul की तारीफ में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने पढ़े कसीदे, लार्ड्स...

KL Rahul की तारीफ में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने पढ़े कसीदे, लार्ड्स में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और परिपक्व पारी खेली

अनिल कुंबले ने केएल राहुल की लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन खेली गई पारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी का डटकर सामना करते हुए एक परिपक्व और अनुशासित पारी खेली।

KL Rahul- Anil Kumble : पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि केएल राहुल ने लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए परिपक्व पारी खेली। पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले राहुल ने इस दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय 53 रन बनाकर खेल रहे थे।

सस्ते में आउट हुए यशस्वी, नायर और गिल

इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और कप्तान शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए। भारत ने अभी तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से 242 रन पीछे है। हालांकि केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और भारतीय टीम को संकट में निकाले, हालांकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 43 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए थे। केएल राहुल और ऋषभ पंत मैदान पर मौजूद है।

कुंबले ने केएल राहुल की बल्लेबाजी की तारीफ की

कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी पारी विशिष्ट थी क्योंकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जोफ्रा आर्चर का यह एक आक्रामक स्पैल था। विशेष कर उनका वह पहला स्पैल जिसमें उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की, जिसमें उन्हें उछाल और शुरुआत में थोड़ी स्विंग भी मिल रही थी।

उन्होंने कहा, राहुल ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना किया। उनका रवैया बेहद स्पष्ट था और वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। यह एक बेहद अनुशासित और परिपक्व पारी थी और मुझे यकीन है कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और अफगानिस्तान के वर्तमान मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि आप इस पिच पर गेंदबाज़ों पर हावी हो सकते हैं। आपको सतर्क रहना होगा। यह बिल्कुल नई गेंद का विकेट है। राहुल ने शुरुआती ख़तरे को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह सीधे बल्ले से खेला जैसे शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में किया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular