Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsकेरल : अभिनेत्री के उत्पीड़न से संबंधित मामले में दूसरे आरोपी के...

केरल : अभिनेत्री के उत्पीड़न से संबंधित मामले में दूसरे आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज

2017 में अभिनेत्री पर हुए हमले के मामले के दूसरे आरोपी मार्टिन एंटनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पीड़िता को बदनाम करने के आरोप में नया मामला दर्ज किया गया है। त्रिशूर साइबर पुलिस के मुताबिक, अदालत के फैसले के बाद सामने आए एक वीडियो में एंटनी ने पीड़िता की पहचान उजागर की।

त्रिशूर। साल 2017 में अभिनेत्री पर हुए हमले के मामले में दूसरे आरोपी मार्टिन एंटनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पीड़िता को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। त्रिशूर साइबर पुलिस ने अभिनेत्री पर हमले के मामले में 20 साल की सख्त सजा पाए मार्टिन एंटनी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक एर्नाकुलम जिला एवं प्रधान सत्र न्यायालय द्वारा अभिनेत्री पर हमले के मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद एंटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें पाया गया कि एंटनी ने पीड़िता की पहचान उजाकर की और उसे बदनाम किया। पुलिस को संदेह है कि यह वीडियो फैसले से पहले रिकॉर्ड किया गया था और बाद में इसे सार्वजनिक किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि त्रिशूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक को शिकायत मिलने के बाद यह मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने 21 सोशल मीडिया खातों का पता लगाया है, जिनके माध्यम से विभिन्न लोगों ने यह वीडियो साझा किया था। पुलिस ने कहा कि वीडियो साझा करने वाले लोगों का पता लगाया जाएगा और उन्हें मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया जाएगा।

कोच्चि में अदालत ने इस मामले में अभिनेता दिलीप समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया था। वहीं, अपराध में सीधे तौर पर शामिल एंटनी समेत छह आरोपियों को 20 साल की सख्त सजा सुनाई गई थी। कार चालक एंटनी ने फरवरी 2017 में पीड़िता का अपहरण कर चलते हुए वाहन में उसका यौन शोषण किया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular