Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsKejriwal का मोदी सरकार पर बड़ा हमला,कहा- लोकसभा चुनाव से पहले CAA...

Kejriwal का मोदी सरकार पर बड़ा हमला,कहा- लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू करना BJP की वोट बैंक की गंदी राजनीति,जनता से की ये अपील

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करना भाजपा की ‘‘वोट बैंक की गंदी राजनीति” है.उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए.केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कानून के जरिए केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के द्वार खोल दिए हैं.

CAA को लेकर केजरीवाल ने किया ये दावा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में 3.5 करोड़ अल्पसंख्यक हैं.भाजपा हमारे लोगों का पैसा पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए गरीब प्रवासियों को यहां नौकरी और घर देकर बसाने में खर्च करना चाहती है.साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को फायदा होगा क्योंकि पड़ोसी देशों से भारत में बसने वाले गरीब अल्पसंख्यक उसके वोट बैंक बन जाएंगे.

केजरीवाल की जनता से अपील

उन्होंने कहा कि देश CAA को निरस्त करने की मांग करता है और अगर कानून रद्द नहीं किया गया तो वे भाजपा के खिलाफ वोट करें.वहीं आपको बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है जिनके पास दस्तावेज नहीं है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image