Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsHaryana Floor Test: JJP ने अपने विधायकों से विश्वास प्रस्ताव पर मतदान...

Haryana Floor Test: JJP ने अपने विधायकों से विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने को कहा,जानें वजह

चंडीगढ़,जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बुधवार को व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को हरियाणा विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा लाए जाने वाले विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा.दरअसल राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के संकेतों के बीच यह विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है.हालांकि गठबंधन टूटने को लेकर अबतक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

व्हिप में क्या कहा गया है

JJP ने व्हिप जारी कर कहा ”कि हरियाणा सरकार विधानसभा में बुधवार को विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी.इसलिए हरियाणा विधानसभा में JJP के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे बुधवार को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के समय सदन से अनुपस्थित रहें.”

इससे पहले मंगलवार को मनोहरलाल खट्टर के अचानक से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद BJP ने सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की.वहीं शाम को शपथ लेने के बाद सैनी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का एक पत्र सौंपा है और उनसे भाजपा सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image