Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsकेदारनाथ में पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,हेलीकॉप्टर की कराई इमरजेंसी...

केदारनाथ में पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,हेलीकॉप्टर की कराई इमरजेंसी लैंडिंग,पायलट समेत 7 लोग थे सवार,जानें पूरा मामला

देहरादून/रुद्रप्रयाग, केदारनाथ में एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा.हेलीकॉप्टर में 6 श्रद्धालु समेत 7 लोग सवार थे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि,उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं.

केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर इमरजेंसी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7 बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी. प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा.

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा.जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं.गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image