Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsबांग्लादेश के सांसद हनी ट्रैप का हुए शिकार,CID ने जताई आशंका,मामले में...

बांग्लादेश के सांसद हनी ट्रैप का हुए शिकार,CID ने जताई आशंका,मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे,जानें पूरा मामला

कोलकाता,पश्चिम बंगाल CID ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की ‘‘हत्या’’ में कथित संलिप्तता को लेकर गुरुवार शाम एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया.एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई और फिर भाड़े के हत्यारों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई होगी.

पुलिस ने दी ये जानकारी

अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी.उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है,हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला था और उन्होंने क्या चर्चा की थी.

दोस्त ने दी थी हत्या की सुपारी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके दोस्तों में से एक ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी.अधिकारी ने कहा कि अवामी लीग के सांसद के दोस्त के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: इस समय अमेरिका में है.

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराए पर दिया था.इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है.

हनीट्रैप में फंसे बांग्लादेशी सांसद

उन्होंने कहा,”जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए ‘हनी ट्रैप’ में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी. ऐसा लगता है कि महिला ने अनार को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था.हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई.”

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमन खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता से लापता सांसद की हत्या हुई है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image