Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsKarnataka Bus Fire: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और...

Karnataka Bus Fire: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस में टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोग जिंदा जले

Karnataka Bus Fire: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-48 पर ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 बजे गोरलाथु क्रॉस के पास हुआ, जब ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया।

Karnataka Bus Fire: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जिले में भीषण हादसा हो गया. जहां ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. बस में 32 यात्री सवार थे.

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस बेंगलुरू से शिवमोग्गा जा रही थी. इस दौरान नेशनल हाईवे 48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास एक ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में आ गया और सीधे बस से टकरा गया और थोड़ी ही देर में बस चारों तरफ से आग की लपटों से घिर गई.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

पूर्व जोन के पुलिस महानिरीक्षक रविकांत गौड़ा ने बताया कि हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे और ट्रक से टकराने के बाद बस आग की लपटों में घिर गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, इनमें से अधिकतर लोग वाहन के अंदर ही जल गए. इस दुर्घटना में बस चालक और उसका सहायक बच गए लेकिन ट्रक चालक और उसके सहायक की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायलों को तुमकुरु जिले के शिरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे का शिकार होने से बची स्कूली बच्चों से भरी बस

गौड़ा ने बताया कि कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई. टी दासराहल्ली से दांदेली जा रही एक अन्य बस, इस बस के पीछे थी और दुर्घटना में यह बस बाल-बाल बच गई. इस बस में 45 स्कूली बच्चे सवार थे. स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस के चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया जिससे किसी को चोट नहीं आई.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image