Saturday, July 11, 2026
HomeLatest Newsकपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग का गुर्गा...

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग का गुर्गा ‘रॉकेट’ फ्रांस से गिरफ्तार

Kapil Sharma Cafe Firing Case: विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. अमेरिका के बाद अब फ्रांस और कनाडा ने भी गैंग से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में फ्रांस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कनाडा में इसी मामले से जुड़े एक और आरोपी पकड़ा गया है.

Kapil Sharma Cafe Firing Case: विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. अमेरिका के बाद अब फ्रांस और कनाडा ने भी गैंग से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में फ्रांस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कनाडा में इसी मामले से जुड़े एक और आरोपी पकड़ा गया है. इसके अलावा गैंग के एक अन्य मेम्बर को भारत डिपोर्ट करने का आदेश भी जारी किया गया है.

फ्रांस में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस गैंग का सदस्य

कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार, गैंग से जुड़े गरिंदर देव को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया है. अब प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत उसे कनाडा लाया जाएगा. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के आरोपपत्र के मुताबिक, गरिंदर देव ‘डॉक्टर’, ‘रॉकेट’ और ‘रिट्ज कार्लटन’ जैसे नामों से भी जाना जाता है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक नेटवर्क को आर्थिक सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाता था. उस पर दक्षिणी कैलिफोर्निया से अमेरिका के पूर्वी हिस्सों तक बड़ी मात्रा में कोकीन और हेरोइन की तस्करी की साजिश में शामिल होने का आरोप है.

जशनदीप सिंह को भारत भेजने का आदेश

एक अन्य मामले में कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी ट्रिब्यूनल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य जशनदीप सिंह को भारत डिपोर्ट करने का आदेश दिया है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि जशनदीप सिंह ने कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के बाहर हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को छिपाने में मदद की थी. हालांकि इस मामले में उसके खिलाफ अब तक कोई औपचारिक आपराधिक आरोप तय नहीं किए गए हैं. जशनदीप सिंह वर्ष 2022 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था और उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.

अर्शदीप सिंह को भारत किया जा चुका डिपोर्ट

इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अर्शदीप सिंह को भी कनाडा से भारत डिपोर्ट किया जा चुका है. हाल के दिनों में अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गैंग के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. विभिन्न देशों की जांच एजेंसियां संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, रंगदारी और हिंसक वारदातों से जुड़े मामलों में समन्वित कार्रवाई कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: ‘प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए काम’, रामजल सेतु लिंक परियोजना पर CM भजनलाल शर्मा के निर्देश


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image