Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentEmergency: फिर टली कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की रिलीज,प्रोडक्शन हाउस ने दिया...

Emergency: फिर टली कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की रिलीज,प्रोडक्शन हाउस ने दिया अपडेट,बताई ये वजह,जानें अब कब आएगी मूवी ?

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज तारीख स्थगित कर दी गई है.निर्माताओं ने यह घोषणा की है.’इमरजेंसी’ में मुख्य़ किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और इसकी लेखिका, निर्देशक और निर्माता कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है.राज्य में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा.

प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी. प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में कहा, ‘हमारी रानी कंगना रनौत के लिए उमड़ रहे प्यार से हम अभिभूत हैं.चूंकि वह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देती हैं इसलिए हमारी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तारीख स्थगित कर दी गई है.”

अब इस तारीख को होगी रिलीज

पोस्ट में कहा गया है कि ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.फ़िल्म में कई बार देरी हुई है.पहले यह 24 नवंबर, 2023 को रिलीज़ होने वाली थी.‘इमरजेंसी’ भारतीय इतिहास में आपातकाल की घटना पर बनी बताई जाती है जिसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular