Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsJhunjhunu Accident: रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रेलर ने सोते हुए परिवार को...

Jhunjhunu Accident: रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रेलर ने सोते हुए परिवार को कुचला, मां-बेटी समेत 3 की मौत

Jhunjhunu Accident: राजस्थान के झुंझुनूं में एक बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे परिवार को कुचल दिया, जिससे 2 बच्चियों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 13 वर्षीय प्रियंका, 14 वर्षीय मौड़ी और 22 वर्षीय छोटकी शामिल हैं। हादसे में 4 लोग घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है।

Jhunjhunu Accident: राजस्थान के झुंझुनूं में शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया. जहां ट्रेलर ने तंबू में सो रहे परिवार को कुचल दिया. इस हादसे में 2 बच्चियों समेत 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य हो गए. जिसमें से 3 घायलों संजय, संजीत और सुनील की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि रवीना (18) का इलाज फिलहाल झुंझुनूं में जारी है.

2 की मौके पर हुई मौत

पुलिस ने बताया कि हादसा गुड़ा गौड़जी थाना क्षेत्र अंतर्गत नांगली निर्वाण गांव में हुआ, जहां दो परिवारों के सदस्य कार्यस्थल पर तंबू लगा कर सो रहे थे. तभी ट्रेलर ने सो रहे परिवार को कुचल दिया. हादसे में 13 वर्षीय प्रियंका और 14 वर्षीय मौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. 22 वर्षीय महिला, छोटकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. बाद में भोड़की चौराहे पर जाम लगाकर विरोध जताया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया. थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि ट्रेलर जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें: Iran US Ceasefire: अमेरिका का सबसे महंगा MQ-4C Triton ड्रोन अचानक गायब, होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर कर रहा था निगरानी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular