Friday, November 13, 2026
HomeBiharJharkhand Maoist Encounter : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में पुलिस ने मुठभेड़...

Jharkhand Maoist Encounter : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराया, 2 गिरफ्तार

चाईबासा (झारखंड),झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम 4 माओवादी मारे गए.अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई.झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने पीटीआई को बताया, ”मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गए जबकि 2 को गिरफ्तार कर लिया गया.’

2 माओवादियों को किया गिरफ्तार

महानिरीक्षक ने बताया कि मारे गए चार माओवादियों में एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और संगठन का एक कार्यकर्ता शामिल है.उन्होंने बताया कि एक महिला समेत 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया.इनमें से एक संगठन का एरिया कमांडर है.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारे गए 4 माओवादी

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खोज अभियान चलाया हुआ था.इस दौरान घात लगाए बैठे माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 4 माओवादी मारे गए.उन्होंने बताया कि खोज अभियान अभी भी जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image