Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में कोचिंग माफिया पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई, श्री चैतन्य एकेडमी...

जयपुर में कोचिंग माफिया पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई, श्री चैतन्य एकेडमी में मिली कई अनियमितताएं

जयपुर। राजधानी जयपुर में कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को रिद्धि-सिद्धि क्षेत्र स्थित श्री चैतन्य एकेडमी पर जेडीए की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की है।

जांच के दौरान एकेडमी में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें अवैध निर्माण, पार्किंग व्यवस्था में खामियां और जोनिंग नियमों का उल्लंघन प्रमुख रहे। जेडीए अधिकारियों के अनुसार, संस्थान द्वारा नियमों की अनदेखी लंबे समय से की जा रही थी, जिस पर अब सख्ती बरती जा रही है।

यह कार्रवाई राजधानी में चल रहे कोचिंग माफिया के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद छात्रों की सुरक्षा और नगर नियोजन के नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular