Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. एजेंसी के अनुसार, प्रभावित तटीय क्षेत्रों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है और लोगों से समुद्र तटों से दूर रहकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है.
⚡️ BREAKING: Powerful 7.1-magnitude earthquake strikes Japan, tsunami warning issued
— NEXTA (@nexta_tv) July 28, 2026
The first tsunami waves have already reached the coast.
Around 45,600 households have been left without electricity.
There are currently no reports of fatalities or major damage. It is the… pic.twitter.com/1uVvIlD1Pw
भूकंप का केंद्र कुमामोतो प्रांत में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इसके बाद जापान सरकार ने कुमामोतो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी समेत क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की.
बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर क्यूशू शिनकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया. कई प्रभावित इलाकों में हाईवे भी बंद कर दिए गए हैं. कुछ स्थानों से बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं, जबकि प्रशासन स्थिति का लगातार आकलन कर रहा है.
🚨🚨BREAKING NEWS 🚨
— Corefrontline (@corefrontline) July 28, 2026
🇯🇵 7.1 Earthquake Hit Japan Kumamoto, Yet Collapse Stays Limited
A magnitude 7.1 earthquake struck Kumamoto Prefecture on Tuesday afternoon, the same region devastated by deadly quakes in 2016. Roads cracked, some structures shifted, and injuries were… pic.twitter.com/nxRckqBQdG
परमाणु संयंत्रों की जांच
भूकंप के बाद क्षेत्र में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी भी परमाणु संयंत्र में असामान्य स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है.
NOW: M7.1 Earthquake Near Uki, Japan#terremoto #地震 pic.twitter.com/nW2V9kGWkO
— Noteworthy News (@newsnoteworthy) July 28, 2026
फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं
स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रही हैं. किसी बड़े जान-माल के नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि अधिकारियों ने आफ्टरशॉक (भूकंप के झटकों) की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
WATCH: Powerful shaking sends a building swaying side to side after a magnitude 7.1 earthquake struck Kumamoto, Japan pic.twitter.com/NYeGx7ZCSS
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) July 28, 2026
भूकंप-संवेदनशील देश है जापान
जापान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां दुनिया की सबसे अधिक भूकंपीय गतिविधियां दर्ज होती हैं. इसी कारण देश में अत्याधुनिक भूकंप और सुनामी चेतावनी प्रणाली विकसित की गई है, जो भूकंप के कुछ ही मिनटों में अलर्ट जारी कर देती है और संभावित नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.



