Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentUlajh Release Date: जाह्वनी कपूर की फिल्म 'उलझ' की रिलीज डेट में...

Ulajh Release Date: जाह्वनी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की रिलीज डेट में बदलाव,मेकर्स ने बताया अब इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

मुंबई, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देशभक्ति की भावना पर अधारित यह थ्रिलर फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होनी थी.फिल्म में गुल्शन देवय्या और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को रिलीज की नई तारीख की घोषणा की.

मेकर्स ने बयान में क्या कहा ?

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ”जाह्वनी कपूर, गुल्शन देवय्या और रोशन मैथ्यू अभिनीत फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.निर्माता फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों को पूरा कर रहे हैं.’सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘उलझ’ परवेज शेख और सरिया ने लिखी है, जिसमें संवाद लेखन अतिका चौहान का है.फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स ने किया है.

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी और एक युवा राजनयिक के जीवन पर आधारित है, जो उसके करियर और निजी जीवन में आने वाली चुनौतियों और जटिलताओं को दर्शाती है.आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मेयांग चांग, ​​राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी ‘उलझ’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image