Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaJammu Kashmir के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों...

Jammu Kashmir के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। सेना ने केरन सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया।

Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. अधिकारियों ने बताया कि सेना ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया हैं.

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बारे में एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया.

चिनार कोर ने आगे बताया कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संयुक्त अभियान में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. इसके साथ ही बताया कि इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने आखिर क्यों किया दक्षिण अफ्रीका में जी-20 समिट का बायकॉट, फैसले के पीछे बताई ये वजह

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular