Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2...

Jammu Kashmir में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए माछिल और दुदनियाल इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। सेना ने संदिग्ध गतिविधि देख ऑपरेशन शुरू किया और क्षेत्र को घेर लिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

Jammu Kashmir Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा सेक्टर में माछिल और दुदनियाल के पास नियंत्रण रेखा (LoC) पर मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

भारतीय सेना के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में, सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया. मुठभेड़ में 2 आतंकी को मार गिराया. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

सेना की तरफ से दी गई ये जानकारी

भारत सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘जम्मू कश्मीर पुलिस की विशिष्ट खुफिया जानकारी और सूत्रों व एजेंसियों की पुष्टि के आधार पर संभावित घुसपैठ के प्रयास के संबंध में 13 अक्टूबर 2025 को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था. सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए.

अमित शाह ने दिए थे हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाईलेवल सिक्योरिटी मीटिंग ले चुके हैं. जिसमें उन्होंने सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने की निर्देश दिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार घुसपैठ करने के लिए बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की स्थिति का फायदा न उठा सकें.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने भारत को बताया महान देश, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, देखते रह गए PAK पीएम शहबाज शरीफ, देखें Video

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular