Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsKulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्ष बलों के...

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्ष बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, गोलीबारी में अफसर समेत 3 जवान घायल

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडार वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। गोलीबारी में सेना के एक अफसर समेत 3 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया था, जो बाद में मुठभेड़ में बदल गया।

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. वहीं सेना के एक अधिकारी समेत 3 जवान घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला शुरू कर दिया. जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

सेना की तरफ से दी गई ये जानकारी

भारतीय सेना की चिनार कोर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्राप्त विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और द्वारा कुलगाम के गुड्डर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था. सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया, ऑपरेशन अब भी जारी है.

कश्मीर ज़ोन पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-“विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की SOG काम पर हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image