Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir के कठुआ में एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू, सुरक्षा बलों ने...

Jammu Kashmir के कठुआ में एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू, सुरक्षा बलों ने बानी क्षेत्र के लोवांग और सरथल में की घेराबंदी

Jammu-Kashmir Anti-Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादी गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बानी क्षेत्र के लोवांग और सरथल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार सुबह से एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है।

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा बानी क्षेत्र के लोवांग और सरथल के ऊंचाई वाले इलाकों में आज सुबह से ही संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस खतरे को समाप्त करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया.

इस बीच, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने भी आज सुबह सांबा जिले के मनोहर गोपाला और शताला कैंप क्षेत्र में कई घंटों तक गहन तलाशी अभियान जारी रखा. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र पर नियंत्रण के अभ्यास का हिस्सा था जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

किश्तवाड़ के छतरू में छठे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छतरू के घने जंगलों वाले सिंहपुरा इलाके में मंगलवार को छठे दिन भी संयुक्त तलाशी अभियान जारी है. यह अभियान 22 मई को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ था जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया था. हालांकि, आतंकवादी घने जंगल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. आतंकवादियों का कोई पता अभी नहीं चल पाया है, उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें: Ayushmann khurrana के करियर की सबसे फिल्म ‘थामा’ दिवाली पर होगी रिलीज, मूवी में एक्टर के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular