Monday, June 1, 2026
HomeLatest Newsबाल-बाल बचे जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, कार में अचानक लगी आग,...

बाल-बाल बचे जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

MP Lumbaram Car Fire: जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी शुक्रवार देर रात ठाणे से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी और सभी लोग बाहर उतर गए। इस तरह ड्राइवर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

MP Lumbaram Car Fire: जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी बाल-बाल बच गए. सांसद महाराष्ट्र के ठाणे से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार से शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे धुआं निकलने लगा. जिसके बाद लुंबाराम चौधरी और अन्य लोग समय रहते कार से नीचे उतर गए. थोड़ी ही देर बाद कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह आग की लपटों से घिर गई. देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई.

समय रहते कार से उतरे सांसद लुंबाराम

गनीमत रही कि स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी रोक दी. सांसद समेत कार सवार तमाम लोग तत्काल नीचे उतर गए. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

हादसे की सूचना से शुभचिंतकों में दौड़ी चिंता की लहर

हादसे की जानकारी मिलते ही जालोर और सिरोही इलाके में सांसद के समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोगों ने फोन कर उनकी कुशलक्षेम जानी. सांसद लुंबाराम चौधरी से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अब सकुशल अपने सिरोही स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: ज्वैलर के साथ लूट की वारदात, करीब 27 लाख के गहनों से भरा बैग लेकर फरार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image