Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaJaipur Toll Rate Hike: जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर जाना होगा...

Jaipur Toll Rate Hike: जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी टोल दरें

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर से विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी, जिससे सफर महंगा हो जाएगा।

Jaipur Toll Rate Hike: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर से विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी, जिससे सफर महंगा हो जाएगा।

कई टोल प्लाजा पर बढ़ेंगी दरें

जयपुर। NHAI के नोटिफिकेशन के अनुसार जयपुर रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर दरों में बढ़ोतरी की गई है। जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू होंगी। इसके अलावा ठीकरिया, बड़गांव, सीतारामपुरा, हिंगौनिया और टाटियावास टोल बूथ पर भी टोल बढ़ाया गया है।

कार चालकों को राहत

NHAI के अनुसार कार चालकों के लिए टोल दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ज्यादातर बढ़ोतरी कॉमर्शियल और भारी वाहनों पर लागू की गई है। इससे निजी वाहन चालकों को राहत मिलेगी, जबकि ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

5 से 20 रुपए तक बढ़ी दरें

अलग-अलग टोल प्लाजा पर 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। रिंग रोड पर केवल भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए टोल बढ़ाया गया है, जबकि हल्के वाहनों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं डाला गया है।

सालाना पास भी होगा महंगा

NHAI ने कार चालकों के सालाना पास की कीमत भी बढ़ा दी है। अभी तक यह पास 3000 रुपए में मिलता था, लेकिन 1 अप्रैल से इसकी कीमत बढ़ाकर 3075 रुपए कर दी गई है। इस पास के तहत 200 टोल क्रॉस करने की सुविधा मिलती है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image