Thursday, July 16, 2026
HomeLatest Newsजयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई थानों को मिले...

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई थानों को मिले नए SHO

Rajasthan Police Transfer:जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के तहत शहर के 42 थानों में नए थाना प्रभारी (SHO) नियुक्त किए गए, जबकि कुछ अधिकारियों को यथावत रखा गया है।

Rajasthan Police Transfer: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए. लंबे समय से इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था. तबादला आदेश के तहत शहर के 42 थानों में नए थाना अधिकारियों (SHO) की नियुक्ति की गई है. वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा थानों पर ही बरकरार रखा गया है और कई इंस्पेक्टरों को रिजर्व पुलिस लाइन तथा ट्रैफिक शाखा में भेजा गया है.

किस थाने में किसको लगाया ?

नई सूची के अनुसार भूरी सिंह को कोतवाली, रघुवीर सिंह को जयसिंहपुरा खोर, कमलेश कुमार को सुभाष चौक, मदन कड़वासरा को महेश नगर, हरि सिंह दूधवाल को श्याम नगर, सज्जन कुमार को नाहरगढ़, सुनील कुमार को जालूपुरा, सुरेंद्र कुमार सैनी को भट्टा बस्ती तथा शशिकला चौधरी को पर्यटक थाना प्रभारी बनाया गया है.

इसके अलावा हवा सिंह को कोटखावदा, सतीश चंद्र को मानसरोवर, मनोहर लाल को अशोक नगर, गुंजन वर्मा को ज्योति नगर, मनोज बेरवाल को सोडाला, छोटेलाल मीणा को नारायण विहार, हितेश शर्मा को शिप्रा पथ, उदय सिंह यादव को पत्रकार कॉलोनी, मुकेश कुमार खारड़िया को मुहाना, गुरु भूपेंद्र सिंह को सांगानेर सदर, कृष्ण कुमार को चाकसू, राजेश गौतम को शिवदासपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है.

महेश चंद्र शर्मा को हरमाड़ा, महेंद्र सिंह यादव को दौलतपुरा, रायसल सिंह शेखावत को झोटवाड़ा, दिलीप सिंह को कालवाड़, मंजू तंवर को मेट्रो थाना, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियां, रामधन मीणा को बजाज नगर, रतन सिंह को जामड़ोली तथा श्यामसुंदर को लालकोठी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

ट्रैफिक शाखा में भी बदलाव

शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरुण कुमार और राजेंद्र सिंह शेखावत का ट्रैफिक शाखा में तबादला किया गया है. इसके अलावा भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद और राकेश यादव को भी यातायात शाखा में लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के हमले से फिर दहला ईरान, अब तक 35 से ज्यादा की मौत, IRGC का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर जवाबी अटैक


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image