Sunday, February 1, 2026
HomePush NotificationJaipur Factory Blast: जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की...

Jaipur Factory Blast: जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत, धमाके के कारण फैक्ट्री की छत उड़ी

Jaipur Oxygen Cylinder Factory Blast: जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। सिलेंडर भरते समय हुए धमाके में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल मैनेजर ने एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Jaipur Oxygen Cylinder Factory Blast: जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार करणी विहार कॉलोनी स्थित एक कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस भरी जाती है. शनिवार रात सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी तभी एक सिलेंडर फट गया.

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के इलाके की फैक्ट्रियों में काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया. धमाके के कारण फैक्ट्री के ऊपर का टीन शेड उड़ गया. यहां तक की एक दीवार भी गिर गई. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मैनेजर समेत घायल 2 व्यक्तियों को SMS अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मैनेजर की मौत हो गई.

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को फैक्ट्री से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

सिलेंडर में गैस भरने के दौरान हादसा

विश्वकर्मा के रोड नंबर 17 पर करणी विहार कॉलोनी स्थित विल्सन क्रायो गैसेज फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने का कार्य किया जाता है। शनिवार शाम करीब 7:45 बजे जब सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

ये भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने जांच की शुरू

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular