Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsJaipur News: जेके लोन अस्पताल में महिला कर्मचारी से नर्सिंगकर्मी ने की...

Jaipur News: जेके लोन अस्पताल में महिला कर्मचारी से नर्सिंगकर्मी ने की छेड़छाड़, महिला कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Jaipur News: जयपुर के जेके लोन अस्पताल में एक नर्सिंगकर्मी पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया. देर रात हुई घटना के बाद महिला कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जयपुर। एसएमएस थाना इलाके में स्थित जे के लॉन अस्पताल में देर रात नर्सिंग कर्मचारी ने कॉन्ट्रैक्ट पर लगी महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में कार्यरत अन्य महिला कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला कर्मचारी की लिखित शिकायत पर आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।

महिला कर्मचारी को नर्सिंगकर्मी ने हाथ पकड़कर रोका

गौरतलब है कि पीड़ित महिला वार्ड हेल्पर के रुम में अस्पताल में कार्यरत है। आरोप है कि रविवार देर रात 2 बजे वो वार्ड में बने वॉशरुम में टॉयलेट करके बाहर निकली ही थी की नर्सिंग कर्मचारी विजय कुमार मीणा ने उसे गेट के बाहर रोक लिया और उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे बैंच पर बैठा और दोनों कंघे पकड़ लिए। पीड़िता ने धक्का देकर खुद को छुड़वाया।

कार्रवाई नहीं होने पर महिला स्टाफ ने किया प्रदर्शन

आरोपी विजय मीणा ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा की तुझे पैसे चाहिए तो पैसे ले ले और ड्यूटी पर नहीं आएगी तो उपस्थिति भी लगा दूंगा। लेकिन पीड़िता आरोपी का विरोध करते हुए बाहर आ गई और मामले की जानकारी सीनियर स्टाफ को दी। लेकिन शिकायत के बाद भी सीनियर स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता अन्य महिला स्टाफ के साथ सोमवार को अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने में जुट गई और आरोपी को सस्पेंड करने की मांग करने लगी।

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया मामला

वही इस मामले में अधीक्षक डॉ आर एम सेहरा ने बताया कि महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ की शिकायत मौखिक रुप से दी है। जिसके बाद उसे लिखित में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। इसी के साथ पीड़िता ने थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दोनो ओर से जांच की जा रहीं है। दोषी पाए जाने पर नर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: हिस्ट्रीशीटर ने घर के बाहर बैठे युवक पर चलाई गोली, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image