Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsJaipur Station Platform Number change: जयपुर जंक्शन पर 1 फरवरी से होने...

Jaipur Station Platform Number change: जयपुर जंक्शन पर 1 फरवरी से होने जा रहा बड़ा बदलाव, इन प्लेटफॉर्म के बदल जाएंगे नंबर

Jaipur Station Platform Number change: जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 1 फरवरी से प्लेटफॉर्म नंबरिंग में बदलाव किया जा रहा है, इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म ढूंढने में आसानी होगी और प्लेटफॉर्म को लेकर होने वाला भ्रम काफी हद तक कम हो जाएगा।

Jaipur Station Platform Number change: जयपुर जंक्शन पर 1 फरवरी से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यात्रियों को प्लेटफॉर्म ढूंढने में होने वाली परेशानी को दूर करने के मकसद से प्लेटफॉर्म की नंबरिंग में बदलाव होने जा रहा है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है. माना जा रहा है ऐसा करने से प्लेटफॉर्म को लेकर यात्रियों में होने वाला भ्रम काफी हद तक कम हो जाएगा.

किन प्लेटफॉर्म के नंबरों में होगा बदलाव ?

जयपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 को नया नाम दिया जा रहा है। यह बदलाव 1 फरवरी से प्रभावी होगा। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर 6 को अब प्लेटफॉर्म नंबर 1A और प्लेटफॉर्म नंबर 7 को प्लेटफॉर्म नंबर 1B के नाम से जाना जाएगा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जयपुर जंक्शन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के आसपास स्थित प्लेटफॉर्म 6 और 7 को लेकर यात्रियों में अक्सर भ्रम की स्थिति बनती थी, खासकर बाहरी शहरों से आने वाले यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कत होती थी। वे गलत प्लेटफॉर्म पर चले जाते थे. नए नामकरण से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पहचानने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: Jaipur News: सांगानेर में ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की खुदकुशी, पड़ोसी ने ऐंठे 5 लाख से ज्यादा कैश और गहने

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image