Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsप्रॉपर्टी विवाद में चाचा ने भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट,भाभी पर...

प्रॉपर्टी विवाद में चाचा ने भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट,भाभी पर किया जानलेवा हमला,फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या

जयपुर में एक युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी और भतीजे की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी भाभी पर भी हमला किया,जिनका यहां सरकारी SMS अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार रात यहां झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई.रघुवीर सिंह ने अपने भाई लक्ष्मण की पत्नी शकुंतला के साथ तीखी बहस के बाद उस पर और उसके करीब एक साल के बेटे सूर्य प्रताप और बेटी दिव्यांशी (12) पर हमला कर दिया.घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई और शकुंतला का इलाज चल रहा है.

हमला करने के बाद ट्रेन के आगे कूदा आरोपी

पुलिस के अनुसार, हमले के बाद रघुवीर घर से निकल गया और कनकपुरा के पास चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद गया.पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त रघुवीर का भाई लक्ष्मण घर में मौजूद नहीं था.

प्रॉपर्टी विवाद के चलते की हत्या

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रघुवीर का लक्ष्मण से संपत्ति संबंधी विवाद था.इस मुद्दे पर रघुवीर का अपनी भाभी यानी लक्ष्मण की पत्नी से झगड़ा हुआ और तैश में आकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया.बाद में उसके बच्चों पर भी हमला किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image