Jaipur Accident: जयपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार शख्स की बुधवार को मौत हो गई. मृतक काम पर जाने के लिए घर से निकला था. तभी चौराहे पर ओवरस्पीड पिकअप ने उसकी साइकिल को टक्कर मारी. हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साइकिल सवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक उत्तरप्रदेश का रहने वाला था. बीते करीब 2 महीन से पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था. वह सुबह के समय गाड़ियों की सफाई का काम करता था.
कैसे हुआ हादसा ?
सोमवार को सड़क पार करते समय महाराणा प्रताप सर्किल की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार इतवारी को टक्कर मार दी और पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. यूपी ले जाने के बाद बुधवार दोपहर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.




