Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsJaipur News: कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 दुकानों को भी...

Jaipur News: कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 दुकानों को भी चपेट में लिया, दमकल ने मशक्कत कर बुझाई आग

Jaipur Cooler Factory Fire: जयपुर। सदर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर कूलर की टाटिया और पैड्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही की चार दुकानों के बाहर रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया और चारों दुकानों के बाहर रखा सामान भी जल कर राख हो गया।

1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

तेज धुंआ निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी ने मिट्टी तो किसी ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तब आग ने 5 दुकानों में रखा सामान नष्ट कर दिया। इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और मशीनरी को काफी नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण

सदर थाना प्रभारी बृज मोहन कविया ने बताया कि थाना इलाके में स्थित रावल जी का बंधा हसनपुरा में राजकुमार पाराशर सुरेश चंद्र नाम से कूलर फैक्ट्री है ओर इसमें कूलर की टाटिया व पैड्स बनाने का काम किया जाता है । शुक्रवार दोपहर को अचानक से टाटियों में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर दिया। जिसके पास ही में मौजूद चार अन्य दुकानों के बाहर रखे सामान ने भी आग पकड़ ली और पांच दुकानों में भी भीषण आग लग गई। फिलहाल आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raj Kundra Bail: शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा को मिली जमानत, बिटकॉइन घोटाले से जुड़ा है मामला

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular