Saturday, February 28, 2026
HomePush NotificationIsrael Iran Conflict : ईरान पर इजराइल का अचानक बड़ा हमला, पूरे...

Israel Iran Conflict : ईरान पर इजराइल का अचानक बड़ा हमला, पूरे देश में आपात स्थिति लागू, सायरन गूंजे

इजराइल ने ईरान पर पूर्व-नियोजित हमला शुरू करते हुए पूरे देश में आपात स्थिति घोषित कर दी। रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज ने कहा कि यह कदम सुरक्षा खतरों को खत्म करने के लिए उठाया गया। आईडीएफ ने नागरिकों को संभावित मिसाइल हमले की आशंका के बीच सुरक्षित आश्रय स्थलों के पास रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की चेतावनी दी।

Israel Iran Conflict : यरुशलम। इजराइल ने ईरान पर पूर्व-नियोजित हमला शुरू करने के साथ ही पूरे देश में ‘‘तत्काल आपात स्थिति’’ घोषित कर दी है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को यह जानकारी दी। इजराइल के ‘पूर्व-नियोजित’’ हमलों के बाद पूरे देश में सायरन बजने लगे। काट्ज ने कहा, इजराइल ने अपने ऊपर खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान के खिलाफ पूर्व-नियोजित हमला किया है।

सायरन गूंजे, मिसाइल खतरे के बीच नागरिकों को अलर्ट जारी

इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) की ‘होम फ्रंट कमांड’ ने नागरिकों को चेतावनी दी कि वे सायरन बजने की स्थिति में बम से बचने के लिए बनाए गए आश्रय स्थल के पास ही रहें। होम फ्रंट कमांड के संदेश में कहा गया है कि ‘‘सुरक्षा स्थिति को देखते हुए’’ नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनके नजदीक सुरक्षित आश्रय स्थल कहां है और वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें। आईडीएफ ने कहा कि यह ‘‘चेतावनी’’ जनता को इस आशंका के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जारी की गई है कि इजराइल की ओर मिसाइल दागी जा सकती हैं।

हालांकि, सेना ने यह भी कहा कि फिलहाल लोगों को आश्रय स्थल में जाने की तत्काल आवश्यकता नहीं है। इस बीच, एअर इंडिया की तेल अवीव से नयी दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई-140 में चढ़ने का इंतजार कर रहे यात्रियों को अपना सामान छोड़कर बम से बचने के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की ओर भागना पड़ा। एक यात्री ने ‘पीटीआई’ को बताया कि उन्हें ‘‘सब कुछ छोड़कर तुरंत बम आश्रय स्थल में जाने’’ के लिए कहा गया।

भारतीय विमानन कंपनी ने अधिकारियों को सूचित किया है कि वह स्थिति पर नजर रखने के लिए कल यानी रविवार से इस मार्ग पर अपनी उड़ान सेवाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर देगी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular