Thursday, April 16, 2026
HomeIndiaStrait of Hormuz: ईरान ने भारत को दी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से...

Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को दी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरने की इजाजत, इन 4 मित्र देशों को भी छूट

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। ईरान ने भारत समेत चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। यह जानकारी ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दी। इस फैसले से भारत के व्यापार और तेल आपूर्ति पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ईरान ने भारत के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने की इजाजत दे दी है. भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को भी हॉर्मुज से गुजरने की परमिशन मिल गई है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस बात की जानकारी दी.

ईरान के वाणिज्य दूतावास की तरफ से कही गई ये बात

मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान जैसे दोस्त देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की इजाज़त दी है.

‘मित्र देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुला’

ईरान इससे पहले भी यह बात साफ कर चुका है कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पूरी तरह से बंद नहीं है. यह रास्ता मित्र देशों के लिए खुला है. सिर्फ उन्हीं के लिए बंद है जो देश ईरान के खिलाफ हैं. बाकि देशों को कुछ शर्तों के साथ वहां से गुजरने की इजाजत दी जा रही है.

ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ हार्मुज

बता दें कि ईरान ने फारस की खाड़ी को शेष विश्व से जोड़ने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है और कहा है कि शत्रु देशों को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति है, लेकिन जहाजों पर हमलों ने लगभग सभी टैंकर यातायात को रोक दिया है. वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है.

ये भी पढ़ें: Bangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 23 लोगों की मौत


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular