Saturday, May 23, 2026
HomeLatest NewsIran-Israel war : सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं...

Iran-Israel war : सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं

Iran-Israel war : नयी दिल्ली। ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में पांच और छह मार्च को होने वाली 10वीं तथा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों – बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।’’

भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा पांच मार्च को की जाएगी। बोर्ड ने इस क्षेत्र में दो मार्च को होने वाली परीक्षा रविवार को स्थगित कर दी थी।

यह घटनाक्रम तब हुआ जब शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक हो तब तक जारी रहेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular