Saturday, May 30, 2026
HomeLatest News'ट्रंप ने 1 घंटे में 7 बार बोला झूठ', ईरान ने दी...

‘ट्रंप ने 1 घंटे में 7 बार बोला झूठ’, ईरान ने दी चेतावनी, कहा- इन दावों से अमेरिका को कुछ हासिल नहीं होगा

Iran US Tension: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 1 घंटे में 7 झूठे दावे किए. गालिबाफ ने कहा कि इन बयानों से न तो अमेरिका को युद्ध में फायदा मिलेगा और न ही बातचीत में सफलता।

Iran US Tension: ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 7 दावे किए और सभी झूठे हैं. गालिबाफ ने यह भी कहा कि अमेरिका को इससे कुछ हासिल नहीं होगा और इससे हालात और बिगड़ सकते हैं.

‘एक घंटे में 7 दावे किए और वे सभी झूठे हैं’

स्पीकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक घंटे में 7 दावे किए और “वे सभी झूठे हैं.” उन्होंने कहा कि इन दावों के सहारे न तो अमेरिका युद्ध जीत पाएगा और न ही बातचीत में सफलता हासिल कर सकेगा.

हॉर्मुज पर ईरान की दो टूक

ईरानी संसद स्पीकर ने स्पष्ट किया कि अगर नाकाबंदी जारी रहती है, तो हॉर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा. इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की अनुमति लेनी होगी. यह बयान वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

जमीनी हालात पर निर्भर फैसला

गालिबाफ ने यह भी कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, इसका फैसला सोशल मीडिया के बयानों से नहीं बल्कि जमीनी हालात के आधार पर होगा. उन्होंने अमेरिकी बयानों को “विरोधाभासी और भ्रामक” बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ रहा है.

ट्रंप ने कही थी ये बात

ईरान की प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद आई है जिसमें उसने दावा किया था कि 6 सप्ताह के संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान किसी समझौते के करीब पहुंच गए हैं. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि तेहरान अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image