Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIPL 2024,MI Vs DC:दिल्ली कैपिटल्स को मिला 235 रन का लक्ष्य, रोहित...

IPL 2024,MI Vs DC:दिल्ली कैपिटल्स को मिला 235 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड,जानें अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024(IPL 2024) का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है.वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए.अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे

Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा (49 रन) और ईशान किशन (42 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी के बाद टिम डेविड (नााबद 45 रन) और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 39 रन,मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 39 रन का योगदान दिया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नोर्किया ने 2-2 विकेट झटके.

रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स(DC) के खिलाफ तेज पारी खेलते हुए 27 गेंदों पर बनाए 49 रन और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौक्के उड़ाए.इन तीन छक्कों को जड़ने के साथ ही रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है वो अब IPLमें एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं और महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

सूर्य कुमार नहीं खोल सके खाता

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 4 महीने बाद मुंबई इंडियंस की ओर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे लेकिन खाता भी नहीं खोल सके.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image