Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsIND Vs AUS : BGT सीरीज में भारत की हार, क्या रोहित...

IND Vs AUS : BGT सीरीज में भारत की हार, क्या रोहित और विराट लेंगे संन्यास ? सवाल का Gautam Gambhir ने दिया ये जवाब

सिडनी। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली में उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक है और वे ही टीम के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखकर टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर फैसला लेंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1-3 से हार के बाद गौतम गंभीर ने दोनों दिग्गजों पर यह टिप्पणी की. ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टेस्ट ढाई दिन के भीतर जीतकर 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की और भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से भी बाहर कर दिया

गौतम गंभीर ने कही ये बात

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,” वे उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक रखने वाले दृढ इंसान है. वे ही तय करेंगे कि भारतीय क्रिकेट के लिए क्या सर्वश्रेष्ठ है
उन्होंने कहा,” ड्रेसिंग रूम को प्रसन्न रखने के लिये मुझे ईमानदार और सभी के प्रति निष्पक्ष होना होगा. रोहित शर्मा ने शीर्ष स्तर पर जवाबदेही दिखाई है.”

रोहित 5वें टेस्ट से खुद हो गए थे बाहर

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित ने खराब फॉर्म के कारण खुद को 5वें टेस्ट से बाहर रखा था. कोहली भी पूरी श्रृंखला में जूझते रहे और 8 बार स्लिप में कैच देकर आउट हुए. गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि वह चाहेंगे कि टेस्ट क्रिकेट को लेकर अगर प्रतिबद्धता है तो सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें. उनका इशारा शायद सीनियर खिलाड़ियों की ओर था जो रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image