Saturday, May 16, 2026
HomeLatest News‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’ का हाथ, PAK को घुटनों पर ला दिया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारत की सैन्य और तकनीकी ताकत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मोदी ने "मेक इन इंडिया" पहल और बेंगलुरु के युवाओं की भूमिका को इस सफलता का श्रेय देते हुए इसे भारत के नए सशक्त चेहरे की पहचान बताया।

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’ का हाथ था, जिसने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत का नया चेहरा देखा, जब उसने पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

मोदी ने मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पहली बार भारत का नया चेहरा देखा, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे हमारी तकनीक और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत है। मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरु और उसके युवाओं की अहम भूमिका थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular