Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaभारतीय निशानेबाजों ने रचा इतिहास

भारतीय निशानेबाजों ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीमों ने शनिवार को कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 2 और कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता के सातवें दिन इन 2 पदकों के बाद भारत के नाम 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक हो गये है। टीम पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है। चीन ने अब तक 12 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 26 पदक अपने नाम किये है।

उनिश होलिन्दर, रणदीप सिंह और अक्षय कुमार ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कुल 1671 का स्कोर बनाकर टीम को कांस्य पदक दिलाया। याशिता शौकीन, प्रार्थना खन्ना और तियाना ने महिलाओं की संबंधित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इन तीनों का कुल स्कोर 1573 था। एक साथ चल रहे पुरुष और महिला ट्रैप क्वालीफायर के दूसरे दिन कुछ भारतीय निशानेबाज शीर्ष 6 में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में थे।

पुरुषों की स्पर्धा में शपथ भारद्वाज 4 दौर के बाद 94 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर हैं। शपथ के साथी बख्तियारुद्दीन मालेक और शार्दुल विहान 93 अंकों के साथ क्रमशः नौवें और 10वें स्थान पर रहे।

महिलाओं में आशिमा अहलावत 4 दौर में 88 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर है। प्रीति रजक 87 अंकों के साथ नौवें और भव्या त्रिपाठी 86 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। पांचवें और अंतिम क्वालीफाइंग दौर के बाद ट्रैप फाइनल रविवार को होना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular