Sunday, May 31, 2026
HomeLatest NewsUS trade deal farmers: राहुल गांधी बोले- भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता किसानों...

US trade deal farmers: राहुल गांधी बोले- भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता किसानों को बर्बाद कर देगा, देश पर बढ़ेगा आयात का भारी बोझ

US trade deal farmers: बरनाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को दावा किया कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा। गांधी ने पंजाब के बरनाला में ‘‘मजदूर किसान महारैली’’ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने को लेकर असहमति के कारण यह समझौता चार महीने से रुका हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘सवाल उठता है कि जो काम प्रधानमंत्री ने चार महीने तक नहीं किया, वह उन्होंने 15 मिनट में कैसे कर दिया?’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने सवाल किया कि व्यापार समझौता अचानक क्यों किया गया।

भारत हर साल नौ लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को गारंटी दी थी कि भारत हर साल नौ लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा।उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘‘भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा’’। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि हाल ही में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद उन्हें लोकसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वह पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के संस्मरणों पर टिप्पणी करना चाहते थे।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका इरादा जनरल नरवणे (सेवानिवृत्त) की एक अप्रकाशित पुस्तक का उल्लेख करने का था, जिसमें, उनके (नरवणे) दावे के अनुसार, सीमा के निकट चीनी सैनिकों की गतिविधियों के दौरान राजनीतिक नेतृत्व की प्रतिक्रिया की कमी का वर्णन किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image