Thursday, May 28, 2026
HomeIndiaIndia Slams China: अरुणाचल में इलाकों का नाम बदलने के चीन के...

India Slams China: अरुणाचल में इलाकों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों को भारत ने किया खारिज, बताया देश का अविभाज्य अंग

India China News: भारत ने अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने के चीन के प्रयासों को खारिज कर दिया है। भारत ने दोटूक कहा कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से यह तथ्य नहीं बदलता कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

China’s Arunachal renaming : भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को कहा ‘कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से यह निर्विवाद सच्चाई नहीं बदलेगी कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा.’

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीन द्वारा उसके नामों की घोषणा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की है. चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है.

विदेश मंत्रालय की तरफ से कही गई ये बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के व्यर्थ और बेतुके प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा, ‘हम इस तरह के प्रयासों को अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं.’

‘अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य अंग’

जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए ये टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा, ‘रचनात्मक नाम रखने से यह निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image