Tuesday, June 2, 2026
HomeLatest News8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने भारत-अफगानिस्तान, शुभमन गिल की अगुआई...

8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने भारत-अफगानिस्तान, शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया तैयार

आईपीएल 2026 के बाद क्रिकेट का रोमांच जारी रहने वाला है, क्योंकि भारत और अफगानिस्तान 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे। करीब आठ साल बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट खेलेंगी। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।

IND vs AFG Test Series : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह अभी थमने वाला नहीं है। आईपीएल के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम एक नए चुनौतीपूर्ण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा। यह मुकाबला कई मायनों में खास है, क्योंकि दोनों टीमें करीब आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी।

ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है। अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और अब वह भारतीय सरजमीं पर अपनी क्षमता साबित करने के इरादे से उतरेगा। अफगानिस्तान की टीम फिलहाल भारत दौरे पर है और टेस्ट मैच के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। वहीं भारतीय टीम भी आईपीएल के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। अफगानिस्तान की टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है। आइये जानते हैं भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की पूरी अपटेड।

IND vs AFG Test Match: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मुकाबला?

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने जा रहा है। करीब आठ साल बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी, ऐसे में इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

कब से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून 2026 से शुरू होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ अपनी टेस्ट क्रिकेट तैयारियों को नई दिशा देने की कोशिश करेंगी।

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

यह हाई-प्रोफाइल टेस्ट मैच मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम हाल के वर्षों में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास पहचान बना चुका है।

टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस टेस्ट मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। क्रिकेट फैंस विभिन्न भाषाओं में मैच का लाइव आनंद ले सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर उपलब्ध होगी। फैंस कहीं भी और कभी भी इस रोमांचक मुकाबले का लाइव आनंद उठा सकते हैं।

देखें दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)। 

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image