Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsIND vs SA ODI Series: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का...

IND vs SA ODI Series: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल को मिली टीम की कमान, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका ?

India Squad for ODI Series Against SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित कर दी गई है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और ऋषभ पंत की वापसी हुई है। रवींद्र जडेजा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

India Squad for ODI Series Against SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. रविवार को BCCI ने टीम की घोषणा की. शुभमन गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है. वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है. ऋषभ पंत की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल किया.

जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो इसका जिम्मा अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा के पास रहेगा. ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले 30 नवंबर से रांची में शुरू होंगे. इसके बाद दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा व अंतिम वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका टीम इस सीरीज के लिए पहले ही टेम्बा बावुमा की अगुवाई में अपनी स्क्वॉड की घोषणा कर चुकी है.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल(कप्तान)(विकेटकीपर), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राना, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: मुथुसामी और यानसन ने की शानदार बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 489 रन, भारत का स्कोर 9/0 रन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image