Friday, May 22, 2026
HomeIndiaIIT 2024 वैश्विक सम्मेलन जनवरी में

IIT 2024 वैश्विक सम्मेलन जनवरी में

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी में दुनियाभर के प्रतिभाशाली लोगों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के भूतपूर्व छात्रों का एक विशाल सम्मेलन जनवरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने इसकी घोषणा की है।

ब्रांड इंडिया को दर्शाते हुए यह 3 दिवसीय सम्मेलन 12 जनवरी को शुरू होगा और इसमें अन्य उद्यमी और भारत के प्रतिष्ठित लोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लेकर सतत विकास और चिकित्सा के क्षेत्र में मिली आधुनिक सफलताओं के मुद्दों पर बात करेंगे।

पैनआईआईटी द्वारा आयोजित किए जा रहे IIT 2024 वैश्विक सम्मेलन कार्यक्रम की थीम नवोन्मेष है। पैनआईआईटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के भूतपूर्व छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक संगठन है।

IIT 2024 के अध्यक्ष और क्रीडेन्स मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ चौधरी ने कहा सम्मेलन का ध्यान नवोन्मेष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सतत ऊर्जा के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें और औषधि समय पर सभी को उज्ज्वल भविष्य दे सकती है, इस पर केंद्रित होगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular