Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentIIFA Awards 2024: शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ,...

IIFA Awards 2024: शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड , ‘एनिमल’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, देखें पूरी सूची

यास आइलैंड (अबु धाबी), अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024’ (आइफा) में अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार नवाजा गया जबकि रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है.शाहरुख ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की.

रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से…’ के निर्देशक मणिरत्नम और संगीतकार ए.आर. रहमान ने अभिनेता को पुरस्कार दिया. शाहरुख ने पुरस्कार लेने से पहले मणिरत्नम के पैर छुए. अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.

विधु विनोद चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

गायिका शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार मिला. आइफा पुरस्कार में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बॉबी देओल को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका श्रेणी में पुरस्कार मिला.

आईफा 2024 विजेताओं की सूची

बेस्ट फिल्म: एनिमल (भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा)

बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल

बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान – जवान

बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अनिल कपूर – एनिमल

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शबाना आज़मी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: बॉबी देओल – एनिमल

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, अशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर – एनिमल

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष): भूपिंदर बब्बल – अर्जन वैली (एनिमल)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): शिल्पा राव – चालेया (जवान)

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: हेमा मालिनी

वर्ष का नवोदित कलाकार: अलिज़ेह अग्निहोत्री

सर्वश्रेष्ठ कहानी: इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image