Monday, March 30, 2026
HomePush NotificationMiddle East Conflict Update : ईरान को ट्रंप की बड़ी चेतावनी, समझौता...

Middle East Conflict Update : ईरान को ट्रंप की बड़ी चेतावनी, समझौता नहीं हुआ तो तेल कुएं, बिजली संयंत्र और खार्ग द्वीप उड़ाने की दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द शांति समझौता नहीं हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल कुओं और Kharg Island को निशाना बना सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव खत्म करने के लिए गंभीर बातचीत जारी है, लेकिन समझौता न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Middle East Conflict Update : वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को नए सिरे से धमकी देते हुए कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप को नेस्तनाबूद कर देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि उनका प्रशासन सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ ‘‘गंभीर बातचीत’’ कर रहा है। उन्होंने साथ ही धमकी दी कि यदि ‘शीघ्र’ कोई समझौता नहीं होता है तो खाड़ी देश के ऊर्जा संसाधनों को बड़े पैमाने पर नष्ट कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि बहुत प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है, जिसकी आशंका बहुत अधिक है, और अगर होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम ईरान में अपनी कार्रवाई का समापन उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खार्ग द्वीप (और संभवतः सभी विलवणीकरण संयंत्रों!) को उड़ाकर और पूरी तरह से नष्ट करके करेंगे।’’

IRGC ने नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत की पुष्टि की

SNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत की पुष्टि की है. तंगसिरी IRGC नौसेना के प्रमुख थे. वे ईरान की समुद्री रणनीति में विशेष रूप से होर्मुज़ स्ट्रेट में एक बड़ी हस्ती थे। अलीरेज़ा की मौत मौजूदा संघर्ष में एक अहम घटना है, क्योंकि उन्हें ईरान के नौसैनिक अभियानों और क्षेत्रीय स्थिति के लिए केंद्रीय माना जाता था। अमेरिका और इज़रायल के साथ बढ़ती शत्रुता के बीच, ईरान के सैन्य अभियान पर इस नुकसान का असर पड़ सकता है।

इज़रायल ने एलबिट सिस्टम्स से तोप के गोले खरीदने के लिए $48 मिलियन का सौदा किया

इज़रायल के रक्षा मंत्रालय ने एलबिट सिस्टम्स के साथ $48 मिलियन के एक समझौते का ऐलान किया है, जिसके तहत हज़ारों की तादाद में 155 mm के तोप के गोले खरीदे जाएंगे। यह सौदा ऐसे वक्त में हुआ है, जब सैन्य अभियान तेज़ हो गए हैं और इज़रायल मौजूदा संघर्ष में कई मोर्चों पर लगातार हमले कर रहा है। यह खरीद गोला-बारूद के भंडार को फिर से भरने और सैन्य अभियानों की स्पीड बनाए रखने की कोशिशों की तरफ इशारा है. तोपखाना रक्षात्मक और आक्रामक, दोनों तरह की रणनीतियों में अहम भूमिका निभाता है, खासकर ऐसे वक्त में जब ईरान और उसके सहयोगियों के साथ तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular