Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsJaipur Crime News Today : शराब की दुकान पर मचा बवाल, लोगों...

Jaipur Crime News Today : शराब की दुकान पर मचा बवाल, लोगों ने स्कूटी को किया आग के हवाले, स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़

जयपुर के महेश नगर में शराब की दुकान को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और एक स्कूटी को आग लगा दी। घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर 12 लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jaipur News: राजधानी जयपुर के महेश नगर इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक, केके फैक्ट्री के पास स्थित एक शराब की दुकान के बाहर रात करीब 10:30 बजे कुछ स्थानीय लोग विरोध के लिए इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि शराब की दुकान को लेकर पहले से ही लोगों में नाराजगी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई.

स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, स्कूटी में लगाई आग

गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए. इतना ही नहीं, भीड़ ने पास में खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपद्रव करने वाले करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

शराब की दुकान का विरोध

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में शराब की दुकान में रात 8 बजे बाद भी बिक्री जारी रहती है. कई बार शिकायत भी की जा चुकी. इसी का कॉलोनीवासी विरोध कर रहे हैं. शुरुआत में मामला बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन जल्द ही माहौल गर्म हो गया. विवाद बढ़ने पर ठेका संचालक ने अपने कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई और फिर भीड़ उग्र हो गई. गुस्साए लोगों ने वहां खड़े वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Iran US Israel War: ‘ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी’, बोले डोनाल्ड ट्रंप


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image