Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsICC T20 Rankings: अर्शदीप ने टॉप 10 में बनाई जगह, हार्दिक पांड्या...

ICC T20 Rankings: अर्शदीप ने टॉप 10 में बनाई जगह, हार्दिक पांड्या ने लगाई लंबी छलांग, ऑलराउंडर की लिस्ट में इस स्थान पर पहुंचे

दुबई, भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाते हुए आठवें पायदान पर पहुंच गए. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पिछले रविवार को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. वह 642 रेटिंग अंकों के साथ 8 पायदान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए. वह शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं.इंग्लैंड के आदिल राशिद सबसे छोटे प्रारूप में शीर्ष रैंकिंग वाले गेंदबाज बने हुए हैं जबकि वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे और अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं.

अर्शदीप सिंह ने शीर्ष 10 में बनाई जगह

ICC ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ताजा रैंकिंग अपडेट में अर्शदीप को भी काफी फायदा हुआ है, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टी20 गेंदबाजों की अपडेट की गई सूची में 8 पायदान की छलांग लगाई है और बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है.’’

ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचे हार्दिक पंड्या

बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या बल्लेबाजों की सूची में 7 पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गए. इस शीर्ष भारतीय ऑलराउंडर ने 26 रन देकर एक विकेट भी चटकाया और ऑलराउंडरों की सूची में 4 पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए. इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी दूसरे स्थान पर हैं.

बल्लेबाजों की सूची में यशस्वी जायसवाल 5वें स्थान पर

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर आ गए. उन्हें पाकिस्तान के बाबर आजम ने पीछे छोड़ दिया.जायसवाल बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं.वाशिंगटन सुंदर ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वह टी20 गेंदबाजों की सूची में 4 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image